खेल की खबरें | एशियाई अंडर 22 मुक्केबाजी : बृजेश, सागर और सुमित के पदक पक्के
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के बृजेश तामता, सागर जाखड़ और सुमित ने एशियाई अंडर 22 और युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश करके पदक पक्के कर लिये ।
अस्ताना (कजाखस्तान), 29 अप्रैल भारत के बृजेश तामता, सागर जाखड़ और सुमित ने एशियाई अंडर 22 और युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश करके पदक पक्के कर लिये ।
बृजेश (48 किलो) ने उजबेकिस्तान के साबिरोव सैफिद्दीन को हराया । दोनों मुक्केबाजों ने एक एक दौर जीता लेकिन तीसरे दौर में भारतीय मुक्केबाज ने 4 . 3 से जीत दर्ज की ।
सागर (60 किलो) और सुमित (67 किलो) ने क्रमश: थाईलैंड के कलासीरम टी और कोरिया के होंग सियो जिन को 5 . 0 से हराया । जितेश को 54 किलोवर्ग में कजाखस्तान के टी नूरासिल ने 5 . 0 से मात दी ।
भारत के अब युवा वर्ग में आठ पदक पक्के हो गए हैं चूंकि पांच महिला मुक्केबाज अन्नु (48 किलो), पार्थवी ग्रेवाल (66 किलो), निकिता चंद (60 किलो), खुशी पूनिया (81 किलो) और निर्झरा बाना (प्लस 81 किलो) सेमीफाइनल से अपने अभियान का आगाज करेंगी ।
पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति (54 किलो) कल उजबेकिस्तान की उक्तामोवा निगिना से खेलेगी।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने इस टूर्नामेंट में 50 सदस्यीय टीम भेजी है । इसमें 24 देशों के 390 से अधिक मुक्केबाज 25 भारवर्गों में भाग ले रहे हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)