खेल की खबरें | एशियाई अंडर 15 और अंडर 17 मुक्केबाजी : पांच और भारतीय सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पांच भारतीय मुक्केबाज एशियाई अंडर 15 चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं ।

अम्मान (जोर्डन), 24 अप्रैल पांच भारतीय मुक्केबाज एशियाई अंडर 15 चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं ।

लड़कों के अंडर 15 वर्ग में नेल्सन के (55 किलो) ने पहले दौर में चीनी ताइपै के वांग शेंग यांग को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (आरएससी) के आधार पर हराया ।

अभिजीत (61 किलो) और लक्ष्य फोगाट (64 किलो) ने किर्गीस्तान और जोर्डन के प्रतिद्वंद्वियों पर 5 . 0 से जीत दर्ज की ।

लड़कियों में प्रिंसी (52 किलो) ने यूक्रेन की येवा कुबानोवा को 5 . 0 से हराया ।

समृद्धि सतीश शिंदे (55 किलो) ने यूक्रेन की सेनिया साविना को आरएससी पर मात दी ।

छह भारतीय पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\