एशियन पेंट्स ने सैनिटाइजर उत्पादों के क्षेत्र में रखा कदम
एशियन पेंट्स ने एक बयान में कहा कि इस खंड में प्रवेश करने का मकसद कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए सरकारी प्रयासों में योगदान करना और हैंड सैनिटाइजर तथा फर्श सफाई उत्पादों की भारी जरूरत को पूरा करना है।
नयी दिल्ली, एक मई एशियन पेंट्स ने शुक्रवार को हैंड सैनिटाइजर के साथ ही फर्श साफ करने वाले उत्पादों को बनाने की घोषणा की और इसके तहत विरोप्रोटेक नाम से श्रृंखला पेश की।
एशियन पेंट्स ने एक बयान में कहा कि इस खंड में प्रवेश करने का मकसद कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए सरकारी प्रयासों में योगदान करना और हैंड सैनिटाइजर तथा फर्श सफाई उत्पादों की भारी जरूरत को पूरा करना है।
बयान में कहा गया, ‘‘सभी आवश्यक कानूनी मंजूरियां हासिल करने के बाद उत्पादों को गुजरात के अंकलेश्वर में कंपनी के मौजूदा संयंत्र में बनाया जा रहा है।’’
इस मौके पर एशियन पेंट्स के प्रबंधन निदेशक और सीईओ अमित सिंग्ले ने कहा कि कंपनी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रही है और इससे पहले उसने रोयाल हेल्थ शील्ड को बाजार में उतारा था, जो घरों को बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करता है।
एशियन पेंट्स पहले ही कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए केंद्रीय और राज्य आपातकालीन राहत कोषों में 35 करोड़ रुपये दे चुकी है। इसके साथ ही कंपनी भोजन, मास्क और सैनिटाइजर देने के लिए कई गैर सरकारी संगठनों के साथ भी काम कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

