जरुरी जानकारी | एशियन पेंट्स का दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 1.15 प्रतिशत बढ़कर 851.90 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियन पेंट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 1.15 प्रतिशत बढ़कर 851.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 842.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर एशियन पेंट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 1.15 प्रतिशत बढ़कर 851.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 842.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर की तिमाही में उसकी कुल आय 5.37 प्रतिशत बढ़कर 5,432.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,155.82 करोड़ रुपये रही थी।
यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.
एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित सिंगले ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी के सभी कारोबारी खंडों की मांग में सुधार देखा गया।
उन्होंने कहा कि कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार पोर्टफोलियो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पश्चिम एशिया, अफ्रीका और नेपाल को छोड़ अन्य एशियाई बाजारों की परिस्थितियां अनूकूल रहीं।
यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.
कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को 3.35 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के भुगतान की मंजूरी दी है।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

