खेल की खबरें | एशियाई खेल ओलंपिक 2024 के लिये क्वालीफाइंग टूर्नामेंट, एफआईएच अध्यक्ष ने पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) अध्यक्ष इकराम तैयब ने रविवार को कहा कि इस साल के अत में हांगजोऊ एशियाई खेलों के लिये हॉकी स्थल लगभग तैयार है और यह महाद्वीपीय बहु-स्पर्धा प्रतियोगिता 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफायर होगी, इसे लेकर कोई अस्पष्टता नहीं है।

भुवनेश्वर, 29 जनवरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) अध्यक्ष इकराम तैयब ने रविवार को कहा कि इस साल के अत में हांगजोऊ एशियाई खेलों के लिये हॉकी स्थल लगभग तैयार है और यह महाद्वीपीय बहु-स्पर्धा प्रतियोगिता 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफायर होगी, इसे लेकर कोई अस्पष्टता नहीं है।

एशियाई खेलों का आयोजन हांगजोऊ में पिछले साल किया जाना था लेकिन चीन में कोविड-19 हालात खराब होने से इन्हें स्थगित कर दिया गया जिससे अब ये 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक कराये जायेंगे।

तैयब इस समय हांगजोऊ एशियाई खेलों की समन्वय समिति के सदस्य हैं जिसके अध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव और एशियाई ओलंपिक परिषद के मौजूदा कार्यकारी प्रमुख रणधीर सिंह हैं।

तैयब ने एफआईएच पुरूष विश्व कप फाइनल से पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘एशियाई खेल होंगे, शत प्रतिशत होंगे। मैं हांगजोऊ एशियाई खेलों की समन्वय समिति का सीनियर सदस्य हूं और मैं यह भूमिका निभा रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल मार्च में हम (एशियाई खेलों की समन्वय समिति) चीन में हांगजोऊ में एक बैठक करने वाले हैं। पिछले साल के शुरू में ही स्थल तैयार हो गया था, इसलिये एशियाई खेलों के 2014 पेरिस ओलंपिक का क्वालीफायर होने के संबंध में कोई समस्या नहीं है। ’’

तैयब ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से ऐसा भी समय था जब हम सोच रहे थे कि अगर चीन एशियाई खेलों की मेजबानी नहीं कर पाता है तो ओलंपिक क्वालीफायर के तौर पर हमें एक और टूर्नामेंट कराना होगा। ’’

एशियाई खेल आमतौर पर ओलंपिक क्वालीफायर होते हैं लेकिन पिछले साल हांगजोऊ एशियाई खेलों के स्थगित होने के बाद इस पर संशय बन गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\