खेल की खबरें | एशिया कप ने हमें अपनी सीमाओं को जानने और नये संयोजन आजमाने का मंच प्रदान किया: हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा महिला एशिया कप ने उन्हें अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपनी सीमाओं को परखने और नये संयोजन आजमाने का अच्छा मंच प्रदान किया।

सिलहट (बांग्लादेश), 14 अक्टूबर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा महिला एशिया कप ने उन्हें अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपनी सीमाओं को परखने और नये संयोजन आजमाने का अच्छा मंच प्रदान किया।

प्रयोगों के बावजूद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गयी, हालांकि उसे लीग चरण में पाकिस्तान से हार मिली।

भारत शनिवार को फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा जिसमें उसकी कोशिश सातवीं ट्राफी अपने नाम करने की होगी।

हरमनप्रीत ने फाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह (एशिया कप) ऐसा मंच है जहां आप अपनी सीमाओं को परख सकते हो, आप किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हो और हमने इस टूर्नामेंट में यही किया है, हमेशा खुद की परीक्षा ली, खुद को दबाव में डाला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें काफी संयोजन आजमाने की कोशिश की क्योंकि हमें इन चीजों को करना ही था क्योंकि विश्व कप भी करीब ही है।’’

फाइनल के बारे में उन्होंने कहा कि वे उम्मीदों के बोझ के बावजूद खुद को दबाव में नहीं डालेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आपने ऐसे मानक तय कर दिये हैं जिसमें आपसे काफी उम्मीदें की जाती हैं लेकिन हमारे लिये महत्वपूर्ण है कि हम अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रखें जैसा हमने अभी तक इस टूर्नामेंट में किया है और हम इसे जारी रखना चाहते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी