देश की खबरें | लीसेस्टर में टीम से जुड़े अश्विन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण एकमात्र ‘पांचवें टेस्ट’ के लिए भारतीय टीम के साथियों के साथ ब्रिटेन रवाना नहीं होने वाले सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन लीसेस्टर में टीम के साथ जुड़ गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 जून कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण एकमात्र ‘पांचवें टेस्ट’ के लिए भारतीय टीम के साथियों के साथ ब्रिटेन रवाना नहीं होने वाले सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन लीसेस्टर में टीम के साथ जुड़ गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पृथकवास से गुजर रहे अश्विन लीसेस्टर में टीम के अपने साथियों से जुड़ गए जहां भारतीय टीम अभ्यास मैच खेल रही है।
भारतीय टीम 16 जून को ब्रिटेन के लिए रवाना हुई थी।
सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, अश्विन टीम के साथ जुड़ गए हैं लेकिन वह अब भी उबर रहे हैं। वह अभ्यास मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं।’’
टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट तक उबर जाएंगे।
आईपीएल के बाद अश्विन ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) लीग के मैच में लाल गेंद से गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर फेंके थे और लंबे प्रारूप का जरूरी अभ्यास किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

