देश की खबरें | अश्विनी . तनीषा की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 24वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले दो सप्ताह से शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय महिला बैडमिंटन युगल टीम अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में चार पायदान चढकर 24वें स्थान पर पहुंच गई ।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर पिछले दो सप्ताह से शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय महिला बैडमिंटन युगल टीम अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में चार पायदान चढकर 24वें स्थान पर पहुंच गई ।

34 वर्ष की अश्विनी और 20 वर्ष की तनीषा ने इस साल जनवरी में साथ खेलना शुरू किया था । दोनों ने रविवार को गुवाहाटी मास्टर्स में चीनी ताइपै की सुंग शुओ युन और यू चियेन हुइ को सीधे गेम में हराकर दूसरा सुपर 100 खिताब और तीसरा महिला युगल खिताब जीता ।

दोनों लखनऊ में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी । अब उनके 16 टूर्नामेंटों में 44590 अंक हैं ।

भारत की ही गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली 19 टूर्नामेंटों में 49435 अंक के साथ 19वें स्थान पर है ।

लक्ष्य सेन पिछले दो सप्ताह से नहीं खेलने के बावजूद एक पायदान चढकर 17वें स्थान पर हैं ।

एशियाई खेलों के चैम्पियन सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी दूसरे नंबर पर हैं । एच एस प्रणय एकल रैंकिंग में आठवें और पी वी सिंधू 12वें स्थान पर हैं जबकि किदाम्बी श्रीकांत 24वें स्थान पर हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\