देश की खबरें | अश्विनी कुमार शर्मा भाजपा की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पंजाब के विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को पार्टी की प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
चंडीगढ़, सात जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पंजाब के विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को पार्टी की प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा की गई यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
पंजाब विधानसभा में पठानकोट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा पहले भी पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। जुलाई 2023 में शर्मा की जगह सुनील जाखड़ को भाजपा की पंजाब इकाई का प्रमुख बनाया गया।
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शर्मा को भाजपा की पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शर्मा का "व्यापक अनुभव और पार्टी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता निस्संदेह पंजाब में भाजपा की स्थिति को मजबूत करेगी।"
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बिट्टू ने पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में इस नयी जिम्मेदारी में आपको बड़ी सफलता की शुभकामनाएं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

