देश की खबरें | अश्विन टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में, चहल और धवन बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने चार साल बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी करने वाले अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में टी20 विश्व कप के लिये बुधवार को चुनी गयी 15 सदस्यीय टीम में पांच स्पिनरों को रखा है जिनमें वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर भारत ने चार साल बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी करने वाले अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में टी20 विश्व कप के लिये बुधवार को चुनी गयी 15 सदस्यीय टीम में पांच स्पिनरों को रखा है जिनमें वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल भी शामिल हैं।

इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को भी टीम में लिया गया है। मुंबई के इस 30 वर्षीय बल्लेबाज सूर्यकुमार ने ‘पावर हिटिंग’ से अपनी अलग जगह बनायी है जबकि किशन दूसरे विकेटकीपर और तीसरे सलामी बल्लेबाज की भी भूमिका निभाएंगे। ऋषभ पंत टीम के मुख्य विकेटकीपर होंगे।

तेईस वर्षीय किशन और 30 वर्षीय चक्रवर्ती को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। इन दोनों को जब भी भारतीय टीम में शामिल किया तब उन्होंने प्रभावित किया।

चौतीस वर्षीय अश्विन ने सीमित ओवरों का अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नौ जुलाई 2017 को खेला था। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय ही था जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में खेला था।

अश्विन ने हालांकि आईपीएल में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा था जबकि टेस्ट क्रिकेट में वह भारत के स्पिन आक्रमण की अगुवाई करते रहे।

यूएई की पिचें स्पिनरों को मदद मिलती रही है और ऐसे में टीम में पांच विशेषज्ञ स्पिनर चुने गये हैं। टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई और ओमान में खेला जाएगा।

पिछले कुछ वर्षों से सीमित ओवरों के मैचों में मुख्य स्पिनर की भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को हालांकि टीम में जगह नहीं मिली है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी सॉव को टीम से बाहर कर दिया गया है। धवन की अगुवाई में टीम ने हाल में श्रीलंका का दौरा किया था।

चहल पर राहुल चाहर को वरीयता दी गयी है। धवन पर केएल राहुल को वरीयता दी गयी है जो रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। किशन तीसरे सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी निभाएंगे।

चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने टीम के बारे में कहा, ‘‘अश्विन हमारे लिये महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें अनुभवी खिलाड़ियों की आवश्यकता है। वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण हमें एक ऑफ स्पिनर की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन टीम में एकमात्र ऑफ स्पिनर हैं। वरुण रहस्यमयी स्पिनर हैं जो बल्लेबाजों को चौंका सकते हैं।’’

शर्मा ने इसके साथ ही कहा कि आलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट हैं और अपने कोटे के सभी ओवर करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने चहल पर राहुल चाहर को प्राथमिकता दी है क्योंकि हम किसी ऐसे स्पिनर को चाहते थे जो तेज गेंद भी कर सके और पिच से तेजी से हासिल कर सके।’’

अक्षर को रविंद्र जडेजा के बैकअप आलराउंडर के रूप में चुना गया है।

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को रखा गया है जबकि पंड्या टीम में शामिल चौथे तेज गेंदबाज हैं।

चोट के कारण पिछले कुछ महीनों से टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को आलराउंडर शार्दुल ठाकुर और तेज गेंदबाज दीपक चाहर के साथ स्टैंडबाइ रखा गया है। ठाकुर ने इंग्लैंड दौर में अपने अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

भारत टी20 विश्व कप में अपना मैच 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाइ : श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\