जरुरी जानकारी | अशोक लेलैंड की कुल बिक्री में नवंबर में तीन प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की घरेलू तथा विदेशी बाजारों में बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,053 इकाई रही।

चेन्नई, एक दिसंबर हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की घरेलू तथा विदेशी बाजारों में बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,053 इकाई रही।

कंपनी की पिछले साल समान अवधि में बिक्री 14,561 इकाई रही थी।

अशोक लेलैंड के बयान के अनुसार, नवंबर 2023 में घरेलू तथा विदेशी बाजारों में मध्यम व भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 8,500 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 9,474 इकाई थी।

हालांकि, इस साल नवंबर में घरेलू तथा विदेशों में बेचे गए हल्के वाणिज्यिक वाहनों की कुल संख्या नौ प्रतिशत बढ़कर 5,553 इकाई रही, जो नवंबर 2022 में 5,087 इकाई थी।

नवंबर 2023 तक संचयी बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 1,22,092 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,14,370 इकाई थी।

नवंबर तक मध्यम व भारी वाणिज्यिक वाहनों की संचयी बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 76,936 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल के इसी महीने में 71,356 इकाई थी। वहीं हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 45,156 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 43,014 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\