जरुरी जानकारी | अशोक लेलैंड का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 561 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ लगभग तीन गुना होकर 561 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ नवंबर वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ लगभग तीन गुना होकर 561 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 199.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अशोक लेलैंड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी आमदनी बढ़कर 9,638 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,266 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही के अंत तक उसका शुद्ध कर्ज 1,139 करोड़ रुपये पर था।

आलोच्य तिमाही में घरेलू बाजार में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएचसीवी) की बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 29,947 इकाई रही।

हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) की बिक्री सितंबर, 2023 तिमाही में 16,998 इकाई रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 17,040 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\