जरुरी जानकारी | अशोक कुमार पंडा ने सेल के वित्त निदेशक का कार्यभार संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अशोक कुमार पंडा ने सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाल लिया है।
नयी दिल्ली, दो मई अशोक कुमार पंडा ने सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाल लिया है।
इससे पहले वह कंपनी के वित्त प्रभाग के कार्यकारी निदेशक थे।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि बुधवार को कार्यभार संभालने वाले पंडा ने 1992 में सेल में प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में अपना करियर शुरू किया था। पंडा ने सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में विभिन्न पदों पर काम किया है।
पंडा ने कई प्रमुख पहलों का नेतृत्व किया है, जिनमें ऋण शोधन प्रयास, लागत अनुकूलन, रेल मूल्य निर्धारण रणनीति, अचल संपत्ति बिक्री नीति, ई-चालान कार्यान्वयन और पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए सेल इकाइयों में डिजिटल बिल शुरू करना शामिल है।
अपनी कॉरपोरेट जिम्मेदारियों के अतिरिक्त, उन्होंने सेल के कई संयुक्त उद्यमों तथा अनुषंगी कंपनियों के निदेशक मंडल में नामित निदेशक के तौर पर काम किया है।
इस्पात मंत्रालय के अधीन सेल भारत में शीर्ष तीन इस्पात विनिर्माताओं में से एक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

