खेल की खबरें | ओलंपिक मुक्केबाजी में पहले दौर में हार के साथ आशीष का सफर खत्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में पदार्पण करने वाले भारतीय मुक्केबाज आशीष चौधरी (75 किग्रा) को चीन के एरबीके तुओहेता के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में लचर शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा और हार के साथ ही उनका सफर खत्म हो गया।
तोक्यो, 26 जुलाई ओलंपिक में पदार्पण करने वाले भारतीय मुक्केबाज आशीष चौधरी (75 किग्रा) को चीन के एरबीके तुओहेता के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में लचर शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा और हार के साथ ही उनका सफर खत्म हो गया।
एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले 27 साल के इस खिलाड़ी ने शुरुआती दौर के बाद लय पकड़ी लेकिन यह उन्हें 0-5 की हार से बचने के लिए काफी नहीं था।
हिमाचल प्रदेश के इस मुक्केबाज को चीन के खिलाड़ी ने पहले दौर में ही अपने मुक्कों के शानदार इस्तेमाल से पछाड़ दिया और उन्हें जजों के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
आशीष ने दूसरे दौर में वापसी की कोशिश में अधिक हमले किये लेकिन चीन का मुक्केबाज ज्यादातर मौके पर उन्हें चकमा देने में सफल रहा।
आशीष बायीं आंख के नीचे चोट के बावजूद तीसरे दौर में ताओहेता को परेशान करने में सफल रहे और जजों ने भी उनके पक्ष में फैसला दिया लेकिन चीन के खिलाड़ी ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली थी।
आशीष ओलंपिक से बाहर होने वाले तीसरे भारतीय मुक्केबाज है। इससे पहले विकास कृष्ण (69 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) भी शुरुआती दौर में हार के बाद बाहर हो गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2021 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

