एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आशा भोसले 89 साल की हुईं, फिल्म उद्योग ने दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान गायिका आशा भोसले के 89वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को फिल्म जगत की विभिन्न हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

देश की खबरें | आशा भोसले 89 साल की हुईं, फिल्म उद्योग ने दी बधाई

नयी दिल्ली, आठ सितंबर महान गायिका आशा भोसले के 89वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को फिल्म जगत की विभिन्न हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

1940 के दशक में बड़ी बहन लता मंगेशकर की छाया में पार्श्व गायिकी का सफर शुरू करने वालीं आशा ने “झुमका गिरा रे”, “रात अकेली है”, “आजा आजा”, “दम मारो दम”, “दिल चीज क्या है” जैसे कई यादगार गीत गाए।

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने भी भोंसले को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “हमेशा युवा और जादुई आवाज वाली आशा जी को जन्मदिन की बधाई। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें भारत में ऐसी अनूठी और प्रतिभाशाली आवाज मिली। जीवंत व बहुमुखी आशा भोंसले जी का दुनिया भर में सम्मान है और उनकी प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

संगीत बिरादरी से अदनान सामी, भजन गायक अनूप जलोटा और पलक मुच्छल ने भोसले को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सामी ने ट्वीट किया, “मेरी 'म्यूजिकल मदर' को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रिय आशा जी, मैं आपको कितना प्यार और सम्मान करता हूं, इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आने वाले वर्ष के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं!”

जलोटा ने ट्विटर पर लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आशा दीदी।”

मुच्छल ने गायकों की नयी पीढ़ी को “प्रेरणा और आशीर्वाद” देने के लिए आशा को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).