देश की खबरें | जब तक केसीआर जिंदा है, तेलंगाना धर्मनिरपेक्ष राज्य बना रहेगा : चंद्रशेखर राव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि जब तक समाज के सभी वर्गों का विकास नहीं हो जाता, वह आराम नहीं करेंगे।
हैदराबाद, 16 अक्टूबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि जब तक समाज के सभी वर्गों का विकास नहीं हो जाता, वह आराम नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, राज्य धर्मनिरपेक्ष रहेगा।
हैदराबाद से करीब 90 किलोमीटर दूर जनगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए केसीआर के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री ने जनता से अनुरोध किया कि वे स्थानीय उम्मीदवार को वोट दें और कांग्रेस के ‘झांसे में नहीं आएं’।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पी. लक्ष्मैया ने जनसभा में केसीआर की मौजूदगी में बीआरएस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कुछ दिन पहले कांग्रेस में भेदभाव का माहौल होने का आरोप लगाया था।
राव ने कहा, ‘‘इस राज्य में पिछले 10 साल से कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं है। हैदराबाद शांत शहर है। हमारी औद्योगिक नीति की वजह से लाखों करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। हमारे युवाओं को नौकरी मिल रही है। भविष्य में भी यह जारी रहना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब तक केसीआर जिंदा रहेगा, तब तक तेलंगाना रियासत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य रहेगा। यह मेरा वादा है। मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं।’’
हालांकि, बीआरएस प्रमुख ने जनसभा में अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक भी बार उल्लेख नहीं किया।
मुसलमानों से वोट डालने की अपील करते हुए राव ने कहा कि राज्य में पिछले 10 साल से कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

