एजेंसी न्यूज

Maharashtra: उद्धव ठाकरे की अपील, जब तक मैं और अजित पवार मास्क पहन रहे हैं, तब तक सभी लोग मास्क पहनें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भले ही पाबंदियां समाप्त हो गई हों, लेकिन जब तक वह और उप मुख्यमंत्री अजित पवार मास्क पहन रहे हैं तब तक लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए.

Maharashtra: उद्धव ठाकरे की अपील, जब तक मैं और अजित पवार मास्क पहन रहे हैं, तब तक सभी लोग मास्क पहनें
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credit-PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने शनिवार को कहा कि भले ही पाबंदियां समाप्त हो गई हों, लेकिन जब तक वह और उप मुख्यमंत्री अजित पवार मास्क पहन रहे हैं तब तक लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए. राज्य सरकार ने दो दिन पहले अनिवार्य रूप से मास्क पहनने समेत कोविड संबंधी अन्य सभी प्रतिबंधों को दो अप्रैल से समाप्त करने की घोषणा की थी. शहर में मेट्रो की नयी लाइन का उद्घाटन करने के दौरान ठाकरे ने कहा कि मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं है.

लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि ''अब हम वायरस से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों को नजरअंदाज कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने शनिवार को मेट्रो लाइन-7 और 2ए की शुरुआत की. इस मौके पर ठाकरे ने कहा, ''मैंने देखा कि अधिकतर लोग मास्क नहीं पहने हुए हैं. कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में केवल दो लोग- मैं और उप मुख्यमंत्री अजित पवार- ऐसे हैं जोकि लगातार मास्क पहन रहे हैं. यह भी पढ़े: हरियाणा सरकार ने कोरोना के प्रतिबंधों में दी बढ़ी ढील, अब मास्क पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना

ठाकरे ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जारी रखने का सुझाव देते हुए कहा कि केवल सावधानी के जरिये ही महामारी की अगली लहर के जोखिम से बचा जा सकता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).