एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आर्यन खान ने क्रूज जहाज ड्रग्स मामले में जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये जाने के मामले में जमानत का अनुरोध किया।

देश की खबरें | आर्यन खान ने क्रूज जहाज ड्रग्स मामले में जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया

मुंबई, 20 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये जाने के मामले में जमानत का अनुरोध किया।

इससे पहले, आर्यन की जमानत याचिका यहां एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने खारिज कर दी।

इसके बाद आर्यन के वकीलों ने तुरंत उच्च न्यायालय में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी।

आर्यन के वकीलों द्वारा बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्बरे की एकल पीठ के समक्ष अपील को प्रस्तुत किये जाने की संभावना है।

महानगर स्थित एक विशेष अदालत ने आर्यन और दो अन्य को बुधवार दोपहर जमानत देने से इनकार कर दिया था।

विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने आर्यन और उनके दो मित्रों- अरबाज मर्चेंट तथा फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया।

उन्हें स्वापक औषधि नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).