देश की खबरें | अरविंद श्रीवास्तव राजस्व सचिव नियुक्त, समीर सिन्हा नागरिक उड्डयन प्रमुख होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को शीर्ष स्तर पर किए गए फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अरविंद श्रीवास्तव और समीर कुमार सिन्हा को क्रमशः राजस्व और नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को शीर्ष स्तर पर किए गए फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अरविंद श्रीवास्तव और समीर कुमार सिन्हा को क्रमशः राजस्व और नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है।

वर्ष 1994 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव के रूप में श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

सिन्हा को वुमलुनमंग वुअलनम के स्थान पर नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है।

इसमें कहा गया है कि नागरिक उड्डयन सचिव वुअलनम को व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

वह मनोज गोविल का स्थान लेंगे, जिन्हें कैबिनेट सचिवालय में सचिव (समन्वय) नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल को संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

अग्रवाल वर्तमान में राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। वे वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-आईएनडी) के निदेशक का कार्यभार भी संभाल रहे हैं।

इस सचिव स्तर के फेरबदल के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में कार्यरत दो अधिकारियों समेत अठारह आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के एक अन्य आईएएस अधिकारी हरि रंजन राव को खेल सचिव नियुक्त किया गया है।

राव वर्तमान में पीएमओ में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

एसीसी ने युवा मामले और खेल मंत्रालय के खेल विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘अधिकारी 30.06.2025 को सेवानिवृत्त होने पर सुश्री सुजाता चतुर्वेदी, आईएएस (बीएच:89) के स्थान पर युवा मामले और खेल मंत्रालय के खेल विभाग में सचिव का पदभार संभालेंगे।’’

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अनुराधा ठाकुर को आर्थिक मामलों के विभाग में ओएसडी नियुक्त किया गया है।

वह 30 जून को अजय सेठ की सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव का पदभार संभालेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\