जरुरी जानकारी | अरविंद लाइफस्टाइल को समूह की कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी के लिए फ्लिपकार्ट से 260 करोड़ रुपये मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अरविंद फैशन (एएफएल) ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी अरविंद लाइफस्टाइल ब्रांड्स को समूह की एक अन्य फर्म में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी लेने के लिए फ्लिपकार्ट इंडिया से 260 करोड़ रुपये मिले हैं।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई अरविंद फैशन (एएफएल) ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी अरविंद लाइफस्टाइल ब्रांड्स को समूह की एक अन्य फर्म में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी लेने के लिए फ्लिपकार्ट इंडिया से 260 करोड़ रुपये मिले हैं।
अरविंद यूथ ब्रांड्स, अरविंद फैशन की हाल ही में बनाई गई सहायक कंपनी है, जो ‘फ्लाइंग मशीन ब्रांड’ की मालिक है।
एएफएल ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी अरविंद लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड को अरविंद यूथ ब्रांड्स में अल्पांश हिस्सेदारी लेने के लिए फ्लिपकार्ट से 260 करोड़ रुपये मिले हैं।
एएफएल ने कहा कि फ्लिपकार्ट समूह और अरविंद फैशंस ने इस निवेश के जरिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया है।
यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.
अरविंद फैशंस ने कहा कि फ्लाइंग मशीन छह साल से अधिक समय से फ्लिपकार्ट और मयंत्रा के मंचों पर खुदरा बिक्री कर रही है।
कंपनी ने कहा कि इस निवेश के जरिए फ्लिपकार्ट समूह और अरविंद फैशंस नए उत्पादों को विकसित करने के लिए तालमेल के साथ काम कर सकेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)