Arunachal Pradesh Election Result 2024: विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में BJP 19, NPEP छह सीट पर आगे
अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 19 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) छह सीट पर आगे है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी.
ईटानगर, 2 जून : अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 19 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) छह सीट पर आगे है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी.
अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं. अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था. यह भी पढ़ें : Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में एनडीए 400 पार, लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के दूसरे नेता बन सकते हैं नरेंद्र मोदी
‘पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल’ (पीपीए) दो, ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी’ (राकांपा) दो, कांग्रेस एक और निर्दलीय उम्मीदवार दो सीट पर आगे हैं. राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

