देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश के पास 50,000 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन की क्षमता है: धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के पास 50,000 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन की क्षमता है और भारत के ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य में राज्य प्रमुख भूमिका निभा सकता है।

ईटानगर, 26 फरवरी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के पास 50,000 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन की क्षमता है और भारत के ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य में राज्य प्रमुख भूमिका निभा सकता है।

अरुणाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे धनखड़ कामले जिले के बोआसिमला में रहने वाले न्यिशी जनजाति के न्योकुम युलो समारोह शामिल हुए।

उन्होंने वहां एक समारोह को संबोधित करते हुए आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में त्योहारों के महत्व का जिक्र किया।

धनखड़ ने आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण में उल्लेखनीय विकास का हवाला देते हुए भारत को दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाला देश करार दिया।

अरुणाचल प्रदेश की विशाल जलविद्युत क्षमताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पांच लाख करोड़ रुपये की निवेश की क्षमता है।

उपराष्ट्रपति ने संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के साथ बोआसिमला में एक बहुउद्देशीय ‘इनडोर हॉल’ का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली न्यिशी जनजाति की पहली महिला कबाक यानो को भी सम्मानित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\