देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने उग्रवाद प्रभावित जिलों में सुरक्षा तंत्र मजबूत करने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के टी परनायक ने राज्य के उग्रवाद प्रभावित पूर्वी जिलों तिरप, चांगलेंग और लॉन्गडिंग में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।

ईटानगर, 23 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के टी परनायक ने राज्य के उग्रवाद प्रभावित पूर्वी जिलों तिरप, चांगलेंग और लॉन्गडिंग में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने यहां राज भवन में असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान तीनों जिलों में सुरक्षा मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

उनका यह बयान तब आया है जब पिछले कुछ महीनों में लॉन्गडिंग जिले में कई अपहरण हुए और तिरप जिले में 16 दिसंबर को भारत-म्यांमा सीमा के समीप अज्ञात हमलावरों ने पूर्व विधायक युमसेन माटे की हत्या कर दी थी।

परनायक ने तीनों जिलों में राज्य पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बलों के साथ खुफिया सूचना को वास्तविक समय में साझा करने का सुझाव दिया।

असम राइफल्स के सेक्टर कमांडर ने राज्यपाल को तीनों जिलों में सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा बल द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सद्भावना परियोजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने राज्य के पूर्वी हिस्से में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में असम राइफल्स द्वारा निभायी सक्रिय भूमिका की जानकारी दी।

राज्य सरकार ने माटे की हत्या से जुड़े मामले को 21 दिसंबर को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने का निर्णय किया।

कांग्रेस के पूर्व विधायक माटे अपने तीन समर्थकों के साथ किसी निजी काम से लाजू गांव गए थे, जहां से कोई उन्हें किसी बहाने से जंगल की ओर ले गया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पिछले कुछ महीनों में लॉन्गडिंग जिले में अपहरण की भी कई घटनाएं सामने आयी । सभी मामलों में फिरौती मांगी गयी और कई दिनों बाद बंधकों को रिहा किया गया लेकिन फिरौती की रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मार्च 2000 से लेकर अब तक उग्रवाद संबंधी मौत की 239 घटनाओं में से 183 लोगों की मौत तिरप-चांगलेंग-लॉन्गडिंग (टीसीएल) क्षेत्र में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी