देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चुनाव में धनबल के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख इख्तियार किया है, साथ ही उन्होंने चुनावों में धनबल के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाई।
ईटानगर, 23 नवंबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख इख्तियार किया है, साथ ही उन्होंने चुनावों में धनबल के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाई।
बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री ने यहां बुधवार को ‘डी के कन्वेंशन हॉल’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार निरोधक संस्कृति की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने चुनावों के दौरान धनबल के इस्तेमाल के चलन को समाप्त करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
खांडू ने व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बियुराम वाहगे, महासचिव (संगठन) अनंत नारायण मिश्रा और उनकी टीम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल राज्य में पार्टी को मजबूत करेगी और जमीनी स्तर पर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज्य में विकास लाने में सक्षम है,साथ ही उन्होंने समग्र विकास के लिए लोगों से सरकार को सशक्त करने की अपील की।
बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को युवाओं को पार्टी में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

