ईटानगर, सात मार्च अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चाउना मीन ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 758.26 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया।
बजट में आजीविका के अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
बजट में अगले वित्त वर्ष में 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल प्राप्तियां 29,657.16 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। यह चालू वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में 26,111.63 करोड़ रुपये था।
मीन ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य आर्थिक वृद्धि के लिए प्रोत्साहन के जरिये अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है और उन्हें विशेष रूप से युवाओं को पर्याप्त आजीविका के विकल्प उपलब्ध कराना है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 के लिए हम राजकोषीय घाटे को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के अनुमानित दो प्रतिशत पर रखने में सक्षम हैं। यह 758.26 करोड़ रुपये है।''
उन्होंने कहा कि राज्य का जीएसडीपी वित्त वर्ष 2015-16 के 20,373 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना होकर अब 39,000 करोड़ रुपये हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY