देश की खबरें | अरूणाचल : भालुओं के शावकों को जंगल में छोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूमा, अनुष्का, गुऐंग, काला और कैली हर रोज सुबह अरूणाचल प्रदेश के पाक्के बाघ अभयारण्य (पीटीआर) के जंगल में घूमने जाते हैं, वहां वे खेलते हैं, लड़ते हैं, पेड़ों पर चढ़ते, फल और कीड़े खाते हैं और खूब मजे करने के बाद ‘घर’ लौट जाते हैं।

ईटानगर, 24 नवंबर रूमा, अनुष्का, गुऐंग, काला और कैली हर रोज सुबह अरूणाचल प्रदेश के पाक्के बाघ अभयारण्य (पीटीआर) के जंगल में घूमने जाते हैं, वहां वे खेलते हैं, लड़ते हैं, पेड़ों पर चढ़ते, फल और कीड़े खाते हैं और खूब मजे करने के बाद ‘घर’ लौट जाते हैं।

ये पांच नन्हे एशियाई भालू बिना मां के शावक हैं जिन्हें अरूणाचल प्रदेश के वन विभाग ने इस वर्ष पूर्वोत्तर राज्य के विभिन्न हिस्सों से बचाया था और भारतीय वन्यजीव न्यास (डब्ल्यूटीआई) के तहत आने वाले सेंटर फॉर बियर रिहेबिलिटेशन ऐंड कंजर्वेशन (सीबीआरसी) की देखरेख में रखा।

वन विभाग के अनुभवी कर्मचारी अपने शिविर से इन नन्हे भालुओं को लेकर जंगल में रोज जाते हैं, यह इन प्राणियों को जंगल में छोड़ने की योजना का एक हिस्सा है और इसी के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है। सीबीआरसी के प्रमुख पणजीत बसुमंतारी ने बताया, ‘‘वॉक द बियर कार्यक्रम भालुओं के अनाथ शावकों को जंगल के जीवन के प्रति अभ्यस्थ करने के लिए है जहां अनुभवी कर्मचारी उन्हें इस जीवन के लिए आवश्यक विधाएं सिखाने में मदद करते हैं।’’

बसुमंतारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान छोटे भालुओं ने भोजन तलाशना सीखा, इससे उनमें जंगल के अनुरूप प्रवृत्ति भी विकसित हुई।

जब नन्हे भालू कर्मचारियों की बात मानने, शिविर में लौटने के इच्छुक नहीं होंगे तब उन्हें माइक्रोचिप और रेडियो कॉलर लगा कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। यदि वे अपने पिंजरों में नहीं लौटेंगे तो उन्हें जंगली मान लिया जाएगा। बसुमंतारी ने कहा कि उसके बाद भी इन भालुओं पर छह महीने तक नजर रखी जाएगी।

अब तक जंगल में भालुओं के 44 बच्चों को छोड़ा गया है, केवल एक को ईटानगर के चिड़ियाघर भेजा गया।

एशियाई भालुओं के लिए पुनर्वास कार्यक्रम कई वर्षों पहले शुरू हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी