देश की खबरें | अरुणाचल: वायुसेना के शहीद कॉरपोरल के परिवार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना के कॉरपोरल तागे हेलियांग के परिजन ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की और कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार सभी आतंकवादी गिरोह को नष्ट कर दे, ताकि किसी अन्य परिवार को वह कष्ट न सहना पड़े, जिससे वे गुजर रहे हैं।

ईटानगर, सात मई जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना के कॉरपोरल तागे हेलियांग के परिजन ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की और कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार सभी आतंकवादी गिरोह को नष्ट कर दे, ताकि किसी अन्य परिवार को वह कष्ट न सहना पड़े, जिससे वे गुजर रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के रहने वाले कॉरपोरल हेलियांग 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे।

कॉरपोरल हेलियांग की पत्नी चारो कामहुआ तागे ने भारत सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का आह्वान किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह समर्थन देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी धरती का एक प्यारा बेटा खो दिया है। मेरे पति घटनास्थल से भाग सकते थे। लेकिन एक सैनिक होने के नाते उन्होंने दूसरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए उन्हें भागने में मदद करते हुए अपनी जान दे दी।’’

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पूरी तरह समर्थन करती हूं। अब समय आ गया है कि सरकार सभी आतंकी गिरोहों को ध्वस्त करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करे...।’’

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किए गए हमले के बाद शहीद तागे के चाचा रुबू बुकर ने भावुक होते हुए कहा, ‘तागे की बहादुरी सच्ची देशभक्ति और साहस का प्रतीक है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\