देश की खबरें | जानेमाने चित्रकारों की कलाकृतियों की होगी ऑनलाइन नीलामी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी एफएन सौज़ा, अमृता शेर-गिल और राम कुमार जैसे चित्रकारों की दुर्लभ कलाकृतियों की 21-22 जनवरी को ऑनलाइन नीलामी होगी।

इस ऑनलाइन नीलामी में कट्टीनगेरी कृष्ण हेब्बर, कृष्ण खन्ना, मनजीत बावा, एंजोली एला मेनन, जरीना हाशमी, कृष्ण रेड्डी, जेमीनी रॉय, गणेश पाइन और परेश मैती जैसे जानेमाने चित्रकारों की 39 कलाकृतियों को बेचने के लिए रखा जाएगा। यह नीलामी '' सीमॉन्स ऑक्शनिरीज़ '' द्वारा की जाएगी।

'' सीमॉन्स ऑक्शनिरीज़ '' के सीईओ सुनील कुरूदी ने कहा कि सीमॉन्स यह नीलामी आयोजित कर रहा है, जिसमें बेहतरीन कलाकृतियों को रखा जाएगा जो दुनियाभर के उम्दा कलाकारों की हैं।

उन्होंने बताया कि कलाकृतियों का संग्रह करने वाले नए लोगों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच भी बनाया गया है, जहां भारतीय कलाकारों की विशेष कलाकृतियां उपलब्ध हैं।

इन कलाकृतियों में एफएन सौज़ा द्वारा 1987 में बनाई गई एक कलाकृति है, जिसके 80 लाख से एक करोड़ रुपये में नीलाम होने की उम्मीद है। उनके द्वारा 1993 में बनाई गई अन्य कलाकृति के 10-12 लाख रुपये में बिकने का अनुमान है।

इसी तरह अमृता शेर-गिल की कलाकृति के 15 लाख रुपये में बिकने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)