देश की खबरें | दिल्ली बार काउंसिल में नाम दर्ज कराने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधिक परिषद (दिल्ली बार काउंसिल) में 2014 में कथित रूप से फर्जी एलएलबी दस्तावेज जमा करने के बाद वकील बनने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली विधिक परिषद (दिल्ली बार काउंसिल) में 2014 में कथित रूप से फर्जी एलएलबी दस्तावेज जमा करने के बाद वकील बनने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गयी जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी एलएलबी के द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा में असफल हो गया था।

शाहदरा क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त आर साथियासुंदरम के मुताबिक एक शिकायत में जय प्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसने उत्तर प्रदेश के आगरा में भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत सुमित शर्मा नामक एक वकील की एलएलबी डिग्री की प्रामाणिकता के बारे में जानकारी मांगी।

उन्होंने कहा कि आरटीआई के जवाब के मुताबिक, सुमित शर्मा ने 2010 में मथुरा के वृंदावन लॉ कॉलेज से केवल प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और दूसरे तथा तीसरे वर्ष की परीक्षा में वह असफल हो गया था।

वृंदावन लॉ कॉलेज बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध है।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक जय प्रकाश गुप्ता ने आगे आरोप लगाया कि शर्मा ने एलएलबी के दूसरे और तीसरे वर्ष की झूठी, जाली और मनगढ़ंत अंकसूची और विश्वविद्यालय के अनंतिम प्रमाण पत्र को विधिक परिषद में जमा कर दिया और 2014 में नामांकन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान, यह पाया गया कि शर्मा ने दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए जाली एलएलबी अंकसूची और तीन जुलाई 2014 की तारीख वाले एक अनंतिम प्रमाण पत्र की व्यवस्था की और इन दस्तावेजों का उपयोग करते हुए, खुद को बार में नामांकित किया और एक नामांकन संख्या प्राप्त की।

पुलिस के मुताबिक जय प्रकाश गुप्ता की शिकायत के आधार पर आनंद विहार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सुमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस