एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में महिला के यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चापड़ पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में व्यक्ति ने महिला का कथित तौर पर यौन शोषण किया.

Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में महिला के यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

मुजफ्फरनगर, 28 नवंबर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चापड़ पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में व्यक्ति ने महिला का कथित तौर पर यौन शोषण किया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला शनिवार को जब खेतों की ओर जा रही थी तभी यह वारदात हुई. आरोपी शख्स ने महिला को खेतों में खींचा और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की.

वह मदद के लिए चीखी-चिल्लाई, जिसके बाद गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को छुड़ाया. उन्होंने आरोपी की पिटायी की. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और एससी/एसटी अत्याचार कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : सरकार, सदन को पूरे विश्वास में लेकर काम करे तो बेहतर होगा : मायावती

वहीं, पड़ोसी शामली जिले में एक अन्य मामले में 15 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना कैराना पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार को हुई. पुलिस ने बताया कि नकुल देव के खिलाफ यौन शोषण और पीड़िता को धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2021 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).