देश की खबरें | जादू टोने से बीमारी ठीक करने के बहाने बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. काले जादू से बीमारी को ठीक करने के बहाने बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 20 वर्षीय एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी काले जादू से बीमारी को ठीक करने के बहाने बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 20 वर्षीय एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान यामीन के रूप में की गयी है । वह मंगोलपुरी का रहने वाला है और उसे सीमापुरी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार यह कथित घटना 29 जनवरी को हुई जब महिला अपनी बहन के साथ उसके घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता की बहन को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और फिर उसे नशीला पदार्थ देकर कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि बलात्कार पीड़िता ने 12 फरवरी को पुलिस को घटना की सूचना दी और दो दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह अपनी मां के जरिए यामीन के संपर्क में आई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब उसकी मां ने 12 फरवरी को इलाज के बारे में पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बतायी और बाद में पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 354, 376 (बलात्कार) और 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड