Salary Dispute Case: वेतन विवाद मामले में कर्मचारी की हत्या करने का आरोपी ठेकेदार गया से गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में लंबित वेतन मांग रहे कर्मचारी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोपी 40 वर्षीय ठेकेदार को बिहार के गया से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 5 अप्रैल : पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में लंबित वेतन मांग रहे कर्मचारी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोपी 40 वर्षीय ठेकेदार को बिहार के गया से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान राम प्रवेश के रूप में हुई है, जो आरोपी के लिए दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था. उसने बताया कि ठेकेदार प्रवेश द्वारा बार-बार बकाया मांगे जाने से अपमानित महसूस कर रहा था. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान लक्ष्मण प्रसाद के रूप में हुई है और वह घटना के बाद से 2018 से ही फरार था.
उन्होंने बताया कि प्रसाद मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है और 2019 में दिल्ली की एक अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) ठेकेदार के रूप में काम करने वाले प्रसाद ने कथित तौर पर अपने भतीजे मुरारी के साथ मिलकर प्रवेश पर हमला किया, क्योंकि वेतन न मिलने पर अक्सर विवाद होता था. यह भी पढ़ें : कर्नाटक: भाजपा ने कार्यकर्ता की मौत को लेकर प्रदर्शन किया. सिद्धरमैया ने राजनीति करने का लगाया आरोप
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मामला निपटाने के बहाने आरोपियों ने पीड़ित को एक स्थान पर बुलाया और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया. राम प्रवेश को गंभीर चोटें आईं और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.’’ उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद प्रसाद वर्षों तक गिरफ्त से बाहर रहा और विभिन्न शहरों में अपना ठिकाना बदलते रहा एवं ठेका कार्य जारी रखा. अधिकारी ने बताया कि प्रसाद ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह बार-बार सार्वजनिक रूप से बकाया मांगने से अपमानित महसूस कर रहा था, जिसके कारण उसने अंततः अपने भतीजे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

