एजेंसी न्यूज

करीब 60 प्रतिशत प्रशंसकों का अब भी मानना है कि इस साल हो सकता है आईपीएल: सर्वे

कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया भर में सभी खेल प्रतियोगितायें या तो स्थगित हो गयी हैं या फिर रद्द हो गयीं जिसमें ओलंपिक को भी एक साल के लिये टाल दिया गया।

करीब 60 प्रतिशत प्रशंसकों का अब भी मानना है कि इस साल हो सकता है आईपीएल: सर्वे
जमात

नयी दिल्ली, एक मई खेल प्रतियोगिताओं की वापसी का इंतजार कर रहे करीब 60 प्रतिशत प्रशंसकों का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस साल हो सकता है जबकि 13 फीसदी का कहना है कि आईपीएल को खाली स्टेडियम में कराया जाये। एक सर्वे में इसका खुलासा हुआ।

कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया भर में सभी खेल प्रतियोगितायें या तो स्थगित हो गयी हैं या फिर रद्द हो गयीं जिसमें ओलंपिक को भी एक साल के लिये टाल दिया गया।

देश में क्रिकेट की लोकप्रिय प्रतियोगिता आईपीएल को 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया और फिर आयोजकों ने स्वास्थ्य संकट को देखते हुए इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करने का फैसला किया।

‘माईटी11’ द्वारा कराये गये एक सर्वे में 10,000 लोगों से पूछा गया तो इसमें पाया गया कि लोगों को जल्द ही खेल प्रतियोगिताओं के शुरू होने की उम्मीद है लेकिन स्टेडियम लंबे समय तक खाली रहेंगे।

कंपनी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस सर्वे में भाग लेने वाले 83 प्रतिशत लोग मानते हैं कि 2020 के अंत तक खेल फिर से शुरू हो सकते हैं जबकि 40 प्रतिशत के करीब लोग 2021 से पहले खेल प्रतियोगिताओं को देखने जाने के लिये सहज महसूस नहीं करेंगे। इस महामारी ने लोगों को काफी प्रभावित किया है और वे सुरक्षा को दाव पर लगाने को तैयार नहीं हैं। ’’

आईपीएल के संबंध में इसमें कहा गया, ‘‘60 प्रतिशत लोग मानते हैं कि आईपीएल का आयोजन शायद किसी अन्य उपलब्ध विंडो के दौरान किया जा सकता है। यह दिखाता है कि प्रशंसक इस टूर्नामेंट के आयोजन का बेसर्बी से इतंजार कर रहे हैं। ’’

इसके अनुसार, ‘‘सर्वे में भाग लेने वाले करीब 40 प्रतिशत लोग मानते हैं कि इसका आयोजन इस साल नहीं किया जायेगा। वहीं 13 फीसदी लोग मानते हैं कि जून-जुलाई के विंडो में खाली स्टेडियम में इसका आयोजन किया जाना चाहिए। ’’

सर्वे के अनुसार, ‘‘ 63 प्रतिशत लोग जल्द ही खेलों के शुरू होने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं जबकि अगर ये तीन-चार महीने में बहाल होते हैं तो 20 प्रतिशत लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).