Jharkhand: हजारीबाग से करीब 56 किलोग्राम गांजा जब्त , दो तस्कर गिरफ्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले से पुलिस ने दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 56.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
हजारीबाग, 17 जुलाई : झारखंड के हजारीबाग जिले से पुलिस ने दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 56.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि दोनों कथित तस्कर शुक्रवार को बस अड्डे पर बिना जांच के सामान के साथ दिल्ली जाने वाली बस में सवार होना चाहते थे. इसकी सूचना बस कर्मियों ने पुलिस को दे दी. यह भी पढ़ें : COVID-19: भारत में कोविड के 20,528 नए मामले, 49 मौतें
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुवनेश्वर (ओडिशा) निवासी प्रियराज खोसला (23) एवं रोहतास (बिहार) निवासी राहुल कुमार (32) के तौर पर की गई है. पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड में बड़ा हादसा, रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस घने जंगलों में क्रैश, चालक दल समेत 7 लोगों की मौत (Watch Video)
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 6,124 उम्मीदवार मैदान में; यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए थमा प्रचार, 23 फरवरी को होगा मतदान
Jharkhand Shocker: गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव
\