एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में अब तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

नयी दिल्ली, 10 अगस्त देश में अब तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को टीके की 37 लाख से अधिक (37,76,765) खुराक दी गई। इनमें से 18 से 44 आयुवर्ग के 20,47,733 लोगों को दी गयी पहली खुराक और 4,05,719 लोगों को दी गई दूसरी खुराक शामिल है।

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है । अब तक देश में इस आयुवर्ग के 18,20,95,467 लोगों को पहली खुराक और 1,29,39,239 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश- में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

मंत्रालय के मुताबिक आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के करीब 10 लाख लोगों को टीके की कम से कम पहली खुराक लगायी गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 207वें दिन (10 अगस्त) कुल 37,76,765 खुराक लगाई गई। शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 27,60,199 लोगों को पहली खुराक जबकि 10,16,566 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। टीके से संबंधित अंतिम रिपोर्ट देर रात आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2021 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).