ताजा खबरें | कर्नाटक के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक लगभग 42 प्रतिशत मतदान
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को दोपहर एक बजे तक 14 निर्वाचन क्षेत्रों में 41.59 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है।
बेंगलुरु, सात मई कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को दोपहर एक बजे तक 14 निर्वाचन क्षेत्रों में 41.59 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है।
मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा।
14 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक 45.69 प्रतिशत मतदान चिक्कोडी में दर्ज किया गया। उसके बाद शिमोगा में 44.98 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं गुलबर्ग में सबसे कम 37.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
दूसरे चरण के लिए कुल 227 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 206 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। इन सीटों पर 2.59 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं। उनके लिए 28,269 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
कर्नाटक में एक पखवाड़े से भी कम समय में कांग्रेस और भाजपा एक बार फिर चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।
इन क्षेत्रों में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। जद (एस) इन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है और अपने राजग गठबंधन की सहयोगी भाजपा का समर्थन कर रही है।
राज्य में कुल 28 लोकसभा क्षेत्र हैं। 14 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ था। इनमें से अधिकतर सीटें दक्षिणी और तटीय जिलों की थीं।
जिन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं वे हैं: चिक्कोडी, बेलगाम, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और शिमोगा।
2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस और जद (एस) को हराकर इन सभी 14 सीटों पर कब्जा कर लिया था। उस समय दोनों दलों का गठबंधन था और राज्य में उनकी सरकार भी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

