ताजा खबरें | कराची की जेलों में करीब 400 भारतीय मछुआरे बंद, सरकार उन्हें वापस लाए : कांग्रेस सांसद

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस के एक सदस्य ने पाकिस्तानी नगर कराची की जेलों में करीब 400 भारतीय मछुआरों के बंद होने का दावा करते हुए सरकार से मांग की कि इन मछुआरों को रिहा कराया जाए और इन्हें तथा उनकी नौकाओं को शीघ्र वापस लाया जाए।

नयी दिल्ली, दस फरवरी राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस के एक सदस्य ने पाकिस्तानी नगर कराची की जेलों में करीब 400 भारतीय मछुआरों के बंद होने का दावा करते हुए सरकार से मांग की कि इन मछुआरों को रिहा कराया जाए और इन्हें तथा उनकी नौकाओं को शीघ्र वापस लाया जाए।

कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गुजरात के समुद्र तट का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान से लगा हुआ है । उन्होंने कहा ‘‘समुद्र तट पर मछलियां पकड़ रहे भारतीय मछुआरों को अक्सर पाकिस्तानी मरीन पकड़ कर लेते हैं। वे साथ ही इन मछुआरों की नौकाएं भी ले जाते हैं।’’

गोहिल ने कहा ‘‘पाकिस्तान के कराची की जेलों में ऐसे करीब 400 भारतीय मछुआरे बंद हैं। इन मछुआरों की करीब 1100 नौकाएं भी पाकिस्तान के कब्जे में हैं।’’

कांग्रेस सदस्य ने सरकार से मांग की कि इन मछुआरों को रिहा कराया जाए और इन्हें तथा इनकी नौकाओं को शीघ्र वापस लाया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि 2007-10 के बीच, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी रिपोर्ट में ‘पोत ट्रैकिंग सिस्टम’ के लिए खर्च की गई राशि में कथित अनियमितताओं का जिक्र किया था। उनके अनुसार, कैग ने यह भी कहा था कि समुद्र तट की रक्षा के लिए ली गई ये नौकाएं चल भी नहीं रही हैं।

गोहिल ने सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\