देश में COVID टीके की लगभग 40 करोड़ खुराक दी गई: सरकार
देश में शुक्रवार को कोविड-19 टीके की 38.79 लाख से अधिक खुराक दी गई और अब तक लगभग 40 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के कुल 16,35,591 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 2,11,553 को शुक्रवार को टीके की दूसरी खुराक दी गई.
नयी दिल्ली, 16 जुलाई: देश में शुक्रवार को कोविड-19 टीके की 38.79 लाख से अधिक खुराक दी गई और अब तक लगभग 40 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के कुल 16,35,591 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 2,11,553 को शुक्रवार को टीके की दूसरी खुराक दी गई. उसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर, 18-44 आयु वर्ग के 12,16,46,175 लोगों को पहली खुराक दी गई है और 45,98,664 लोगों को दूसरी खुराक दी गई हैं.
मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड टीके की कुल 39,93,62,514 खुराक दी जा चुकी है. शाम सात बजे तक एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को 38.79 लाख (38,79,917) से अधिक टीके की खुराक दी गई. आठ राज्यों - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में टीके की पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 50 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया है.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : दो दिनों में 38 जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि
मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में टीके की पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग में प्रत्येक में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

