आयुष्मान भारत के तहत करीब 2300 कोविड-19 रोगियों का नि:शुल्क इलाज किया गया : अधिकारी

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) में एक कॉल सेंटर का इस्तेमाल कोविड-19 के सहायता केंद्र के रूप में किया जा रहा है और 600 से 700 एजेंट लोगों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने की जिम्मेदारी एनएचए पर है।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न अस्पतालों में करीब 2300 लोगों ने कोविड-19 का नि:शुल्क इलाज कराया है जबकि पिछले डेढ़ महीने में तीन हजार से अधिक लोगों ने संक्रमण की जांच कराई है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) में एक कॉल सेंटर का इस्तेमाल कोविड-19 के सहायता केंद्र के रूप में किया जा रहा है और 600 से 700 एजेंट लोगों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने की जिम्मेदारी एनएचए पर है।

एनएचए ने कोरोना वायरस के संभावित खतरे वाले लोगों को फोन कर एहतियान परामर्श भी दिया है। इन लाभार्थियों में 60 वर्ष से ऊपर के लोग हैं और हाल में उनका पीएमजेएवाई के तहत उपचार हुआ है या ऐसे लोग शामिल हैं जो अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

एनएचए ने चार अप्रैल को कहा कि कोविड-19 की जांच और उपचार आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को निजी अस्पातालों और पैनल वाले अस्पतालों में उपलब्ध कराया गया।

एबी-पीएमजेएवाई और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिककरण के सीईओ डॉ. इंदुभूषण ने कहा कि सितम्बर 2018 में योजना शुरू होने के बाद से देश भर के अस्पतालों में करीब एक करोड़ 42 हजार 416 लोगों ने 13 हजार 412 करोड़ रुपये का नि:शुल्क लाभ उठाया।

भूषण ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में करीब 2300 मरीजों ने कोविड-19 का नि:शुल्क इलाज कराया है जबकि तीन हजार से अधिक लोगों ने पिछले डेढ़ महीने के अंदर कोरोना वायरस की जांच कराई है।

योजना के तहत एक करोड़ से अधिक इलाज होने का आंकड़ा पूरा होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने बृहस्पतिवार को आरोग्य धारा के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। यह एक वेबिनार की श्रृंखला है जिसमें जन स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा होती है।

हर्षवर्द्धन ने कहा, ‘‘आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई की शुरुआत होने के दो वर्ष से भी कम समय में देश के एक करोड़ गरीब लोगों का इलाज किया जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘21,565 सरकारी एवं निजी पैनल वाले अस्पतालों के माध्यम से 13,412 करोड़ रुपये का इलाज मुहैया कराया गया। आयुष्मान भारत मानवीय रूख के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों में सहायक होगा’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस योजना में गरीबों और कमजोर तबके के लोगों को सस्ती इलाज सुविधा मिल रही है। इसमें प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर है।

स्वास्थ्य मंत्री ने व्हाट्सएप पर ‘आस्क आयुष्मान’ चैटबोट भी शुरू किया।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी