एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के करीब 1.20 लाख नए मामले, दो महीने में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में करीब दो महीनों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 1,20,529 नए मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 पर पहुंच गए।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के करीब 1.20 लाख नए मामले, दो महीने में सबसे कम
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

नयी दिल्ली, पांच जून भारत में करीब दो महीनों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 1,20,529 नए मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 पर पहुंच गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से 3,380 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या 3,44,082 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पांचवें दिन 20 लाख से कम रही।

मंत्रालय ने बताया कि रोज आने वाले संक्रमण के नए मामले 58 दिनों में सबसे कम हैं।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 20,84,421 नमूनों की जांच की गई जिससे देश में अभी तक की गई कुल जांच की संख्या 36,11,74,142 हो गयी है। संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 5.78 प्रतिशत हो गयी है जो लगातार 12वें दिन 10 प्रतिशत से कम है।

साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 6.89 प्रतिशत रह गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 15,55,248 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.73 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है।

स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 23वें दिन संक्रमण के रोज आने वाले नए मामलों से अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,67,95,549 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2021 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).