देश की खबरें | सेना के उत्तरी कमांडर, डीजीपी ने सर्दियों से पहले जम्मू कश्मीर में सुरक्षा योजना पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना के उत्तरी कमांडर और जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने सर्दियों से पहले आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा योजना और प्रशासनिक इंतजाम की समीक्षा की। थलसेना ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
जम्मू, 20 नवंबर सेना के उत्तरी कमांडर और जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने सर्दियों से पहले आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा योजना और प्रशासनिक इंतजाम की समीक्षा की। थलसेना ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन के 31 अक्टूबर को प्रभार संभालने के बाद से सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ उनकी यह पहली बैठक है।
सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के ‘एक्स’ अकाउंट पर किये गए एक पोस्ट के अनुसार, ‘‘आगामी सर्दियों के बीच, दोनों बलों (सेना और पुलिस) के बीच समन्वय बढ़ाने, आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की योजनाओं और प्रशासनिक इंतजाम पर चर्चा करने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन के साथ बैठक की।’’
बातचीत की तस्वीरें साझा करते हुए इसमें कहा गया है कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भारी बर्फबारी से घुसपैठ के संभावित मार्गों के बंद होने से पहले, आतंकवादियों की घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सीमा पर, विशेष रूप से नियंत्रण रेखा पर अत्यधिक सतर्कता बरत रही है।
उन्होंने बताया कि वनों के नजदीकी गांवों में आतंकवाद रोधी अभियान भी तेज कर दिये गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

