देश की खबरें | बंगाल और सिक्किम में सेना का उच्च पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24’ सफलतापूर्वक संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी घने जंगलों से लेकर सिक्किम की दुर्गम, बर्फ से ढकी पहाड़ियों तक के इलाके में आयोजित उच्च पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

गंगटोक, 16 अप्रैल भारतीय सेना ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी घने जंगलों से लेकर सिक्किम की दुर्गम, बर्फ से ढकी पहाड़ियों तक के इलाके में आयोजित उच्च पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

यह अभियान 22 मार्च से 14 अप्रैल तक चला।

रक्षा मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, सेना की विशेष रूप से चुनी गई 20 सदस्यीय टीम ने 18 दिनों तक लगातार कठिन परिस्थितियों में सफर तय किया। इस दौरान टीम ने 146 किलोमीटर की दूरी पार की, जिसमें खड़ी चढ़ाइयां, अनिश्चित मौसम और बेहद मुश्किल रास्ते शामिल थे।

अभियान का मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण था। टीम ने उपोष्णकटिबंधीय जंगलों से 14,000 फुट से ऊपर तक का सफर तय किया। कम ऑक्सीजन और अत्यधिक तनावपूर्ण वातावरण के बावजूद, सैनिकों ने अद्वितीय शारीरिक सहनशीलता, मानसिक दृढ़ता का प्रदर्शन किया।

बयान में कहा गया कि इस अभियान ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय सेना कठिन से कठिन इलाकों में भी अपनी तैयारियों को मजबूत बनाए रखने के लिए यथार्थपरक प्रशिक्षण को प्राथमिकता देती है।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, “आर्मेक्स-24 सिर्फ एक साहसिक यात्रा नहीं, बल्कि यह भारतीय सेना की प्रतिबद्धता, अनुशासन, दृढ़ता और संचालन के लिए तत्परता का प्रतीक है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका