विदेश की खबरें | फिर ड्रोन दिखने पर सेना की अग्रिम इकाइयां दक्षिण कोरिया पर हमले के लिए तैयार: उत्तर कोरिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया का कहना है कि दक्षिण कोरिया ने उसकी राजधानी प्योंगयांग पर ड्रोन उड़ाये।
उत्तर कोरिया का कहना है कि दक्षिण कोरिया ने उसकी राजधानी प्योंगयांग पर ड्रोन उड़ाये।
दक्षिण कोरिया ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार किया है कि उसने ड्रोन भेजे थे या नहीं। लेकिन उसने चेतावनी दी कि यदि उसके नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है तो वह उत्तर कोरिया को दंडित करेगा।
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया पर आरोप लगाया था कि उसने प्रचार संबंधी पर्चे गिराने के लिए उसकी राजधानी पर ड्रोन उड़ाये। उसने धमकी दी कि यदि ऐसी घटना फिर हुई तो वह जबर्दस्त कार्रवाई करेगा।
सरकारी मीडिया में छपे बयान में उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेना ने दक्षिण कोरिया की सीमा से सटे क्षेत्र में तैनात ‘तोपखाना’ और अन्य सैन्य इकाइयों को प्राथमिक अभियान संबंधी आदेश दे दिया है और उन्हें ‘निशाना दागने के लिए पूरी तरह तैयार करने’ के लिए कहा है।
बयान के मुताबिक मंत्रालय के अज्ञात प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कोरिया की सेना ने अपनी संबंधित इकाइयों को आदेश दिया है कि यदि दक्षिण कोरिया अपने ड्रोनों को फिर सीमापार भेजता है तो वे इस स्थिति में अज्ञात शत्रु लक्ष्यों पर तत्काल निशाना साधने के लिए पूरी तरह कमर कस लें।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

