नयी दिल्ली, 20 जून सेना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को देश के भूमि और समुद्री सीमाओं से सटे 106 से ज्यादा स्थानों पर योग सत्र आयोजित कर ‘भारतमाला’ बनाएगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सैन्य कर्मी अरूणाचल प्रदेश में डोन्ग घाटी से लेकर राजस्थान में लोंगेवाला के बालू के टीलों तक और उत्तर में सियाचिन में ग्लेशियर की ऊंचाई से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग सरहदी स्थलों पर योगासान करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि इसमें सैन्य कर्मी, उनके बच्चे एवं परिवार के अन्य सदस्य हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दिल्ली में तैनात अलग-अलग देशों के रक्षा और सैन्य अधिकारियों को दिल्ली छावनी में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है जहां सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे मौजूद रहेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। इस बाबत भारत ने एक प्रस्ताव पेश किया था और बड़ी संख्या में देश इसके सह-प्रायोजक थे।
पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY