देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना का वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिरा, पांच जवानों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे पांच सैनिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मेंढर/जम्मू, 24 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे पांच सैनिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई, जब सेना का वाहन जिले के बनोई जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बचाव दल ने 300-350 फुट गहरी खाई से पांच शव बरामद किए हैं।

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्र कुमार और ध्रुव कमान के अधिकारियों ने पांच बहादुर सैन्यकर्मियों की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ध्रुव कमान इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।’’

‘व्हाइट नाइट कोर’ ने भी पुंछ सेक्टर में वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बचाव अभियान जारी है, तथा घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\