देश की खबरें | हेमकुंड साहिब के रास्ते में पड़ी बर्फ हटाने के लिए सेना की टुकडी रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गढ़वाल स्थित हिमालय की श्रृंखलाओं में 15,200 फीट पर बने विश्व के सर्वाधिक ऊंचे गुरूद्वारे हेमकुंड साहिब के रास्ते पर पड़ी बफ को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय सेना की टुकड़ी गोविंदघाट से रवाना की गई ।

गोपेश्वर (उत्तराखंड), 14 अप्रैल गढ़वाल स्थित हिमालय की श्रृंखलाओं में 15,200 फीट पर बने विश्व के सर्वाधिक ऊंचे गुरूद्वारे हेमकुंड साहिब के रास्ते पर पड़ी बफ को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय सेना की टुकड़ी गोविंदघाट से रवाना की गई ।

हेमकुंड साहिब की अगले महीने 22 तारीख को यात्रा शुरू हो रही है।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में गोविंद घाट गुरूद्वारा पहुंची भारतीय सेना की टुकड़ी की अगवानी की गई और अरदास के बाद उसे गुरूद्वारा के निकट घांघरिया के लिए रवाना किया गया।

सूबेदार जगसीर सिंह एवं हवलदार मल्कीत सिंह के नेतृत्व में बर्फ़ हटाने के लिए गयी सेना की टुकड़ी के साथ ट्रस्ट के सेवादार भी गए हैं। मार्ग खोले जाने का दायित्व हमेशा से ही भारतीय सेना ही निभाती आयी है।

यह दल यात्रा प्रारम्भ होने से पहले पैदल मार्ग को आवागमन योग्य बनायेगी। हेमकुंड साहिब गुरूद्वारा की 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा गोविंदघाट से शुरू होती है।

गोविंद घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि सभी जवानों का इस कार्य के लिए अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा 22 मई से प्रारंभ हो रही है और चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के दिशानिर्देश अनुसार यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी विभागों ने कार्य आरंभ कर दिए हैं।

सिंह ने बताया कि यात्रा के लिए यात्री निरंतर पूछताछ कर रहे हैं और इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस वर्ष यात्रा पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड