देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों के लिए पोर्टर की कंपनी स्थापित करेगी सेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना अरुणाचल प्रदेश के श्रम विभाग के साथ समन्वय से राज्य के तीन जिलों के लिए पोर्टर की एक कंपनी का गठन करेगी। यह जानकारी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 31 जुलाई भारतीय सेना अरुणाचल प्रदेश के श्रम विभाग के साथ समन्वय से राज्य के तीन जिलों के लिए पोर्टर की एक कंपनी का गठन करेगी। यह जानकारी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

पश्चिम सियांग जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) गिजुम तली ने कहा कि पोर्टर पश्चिम सियांग, सियांग और शाई-योमि जिलों में कार्यरत सेना के जवानों की जरूरतें पूरी करेंगे।

यह भी पढ़े | समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसादुक जिलानी की कोरोना से मौत, श्रीनगर के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा था इलाज.

पोर्टर परिचालन तैयारियों और दक्षता के लिए सेना के अभिन्न अंग हैं।

ताली ने कहा कि तीन जिलों के लिए अस्थायी रूप से 370 पोर्टर को नियोजित करने के लिए अगस्त में एनएबी, काइंग, आलो, मेन्चुका, तडाडेगा और टैटो में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन और बकरीद पर इन जगहों पर नहीं होगा लॉकडाउन.

अधिकारी ने कहा कि रिक्तियों को स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित किया गया है।

सेना सड़कों और सेना की चौकियों से बर्फ साफ करने के अलावा दुर्गम इलाकों में सैनिकों के लिए राशन और गोला-बारूद पहुंचाने के लिए समय-समय पर पोर्टर की सेवाएं लेती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\