देश की खबरें | सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बृहस्पतिवार को बरामद किया।
जम्मू, 15 जून सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बृहस्पतिवार को बरामद किया।
अधिकारियों ने बताया कि सरहद के पास स्थित एक गांव में तलाश अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई है जिसमें ‘स्टील कोर’ कारतूस भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जवानों ने पुख्ता सूचना के आधार पर सरला में खोज अभियान शुरू किया और इस दौरान दो बैग मिले जिसमें एक एके-47 राइफल, नौ मैगज़ीन, 468 ‘स्टील कोर’ और सामान्य कारतूस, दो पिस्तौल और छह ग्रेनेड समेत अन्य कारतूस शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान में बनी दवाइयां भी बरामद की गई हैं।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद मखयाला और बैंच गांवों में घेराबंदी और खोज अभियान में पुलिस ने सेना की मदद की।
अधिकारियों ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक खोज अभियान जारी था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

