देश की खबरें | थल सेना ने लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की स्मृति में पुरस्कार शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थल सेना ने कश्मीर के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की स्मृति में एक पुरस्कार शुरू किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर थल सेना ने कश्मीर के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की स्मृति में एक पुरस्कार शुरू किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट फैयाज (22) को साढ़े तीन साल पहले आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े | Haryana Shockers: अश्लील वीडियो बनाकर शख्स दो साल तक करता रहा बलात्कार, हुआ गिरफ्तार.

उनकी स्मृति में पुरस्कार राजपूताना राइफल्स ने शुरू किया है, जो भारतीय थल सेना के सबसे पुरानी राइफल रेजीमेंट में से एक है। फैयाज जम्मू क्षेत्र के अखनूर में 2 राजपूताना राइफल्स में पदस्थ थे।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का जीवन एवं सर्वोच्च बलिदान आज के युवा, खासतौर पर घाटी के ग्रामीण इलाकों के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रेरणा देता है।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Faridabad: फरीदाबाद में कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत, 263 नए मामले सामने आए.

उल्लेखनीय है कि नौ मई 2017 को फैयाज अपने मामा की बेटी की शादी में शरीक होने दक्षिण कश्मीर के बातपुरा गए थे, जहां से उन्हें आतंकवादियों ने रात करीब 10 बजे अगवा कर लिया। उनका शव कुछ घंटों बाद बरामद हुआ था। उनकी हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश छा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि फैयाज की स्मृति में इस साल से ‘कमांडेंट्स मोटिवेशन अवार्ड’ शुरू किया गया है।

अधिकारी ने बताया था कि इस साल का पुरस्कार पुणे के पास खड़गवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में 139 वें एनडीए पाठ्यक्रम के कैडेट विजय बहादुर को प्रदान किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\