देश की खबरें | सेना के जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना के जवान सिपाही पवन कुमार का हिमाचल प्रदेश में रामपुर के उनके पैतृक गांव में बृहस्पतिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
रामपुर (हिमाचल प्रदेश), दो मार्च सेना के जवान सिपाही पवन कुमार का हिमाचल प्रदेश में रामपुर के उनके पैतृक गांव में बृहस्पतिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सेना की 55 आरआर (ग्रेनेडियर्स) से संबद्ध कुमार (22) की जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके अवंतीपोरा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को जान चली गई थी।
दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोग श्मशान घाट जाने के रास्ते में कतार लगाकर खड़े थे और फूल बरसा रहे थे। इनमें स्कूली बच्चे, कर्मचारी और ग्रामीण शामिल थे।
शिमला के रामपुर उपमंडल की किन्नू पंचायत के पिठवी गांव में 'पवन अमर रहे' के नारों के बीच जवान की चिता को अग्नि दी गई।
कुमार के पिता शिशु पाल ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके बेटे ने देश के लिए बलिदान दिया है।
उन्होंने कहा, “ अगर मेरे और भी पुत्र होते तो मैं उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए भेजता।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)